आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता सिंह बरेली पहुंची

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EeSja2PcRAY[/embedyt]

बरेली। आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष डाॅ. अमिता सिंह ने रविवार को बरेली पहुंचकर बुद्धिजीवी वर्ग की एक विशाल बैठक की। जिसमें डाॅक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, एडवोकेट, उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया सेरन, राजीव चन्द्रा, एआर मार्शल अशोक गोयल, सुरन्द्र पाण्डे, इंजीनियर अनीस अहमद खां ने अपने अपने विचार रखे। डाॅ. अमिता सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार देश को तोड़ने की राजनीति कर रही है। हमें बुद्धिजीवियों को साथ लाना है। बच्चे जब पढ़ाई करते है और डाॅक्टर, इंजीनियर बनते है फिर एक अवस्था के बाद उन्हें निराशा हाथ लगनी है। ऐसे में कांगे्रस पार्टी उन्हें नई दिशा देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर प्रोफेशनल कांग्रेस की जिम्मेदारी लोकसभा सांसद डाॅ. शशि थरूर को दी गई है। उनके निर्देश पर वह बरेली आई है और युवाओं नौजवानों के हितों की लड़ाई कांग्रेस लडे़गी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कुछ गलतियां हुई है और उसे सुधारा जायेगा। भाजपा का आईटी क्षेत्र लोगों में दरार डाल रहा है लेकिन कांग्रेस का आईटी क्षेत्र समाज की मुख्यधारा से लोगों को जोड़ रहा है, जनता भाजपा की करतूतों से वाकिफ हो रही है और जल्द भाजपा मुक्त भारत का निर्माण दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *