रिसेप्शन की तैयारी कर रहे है विरूष्का
हनीमून से लौटे विरुष्का की सामने आई पहली तस्वीर, जुटे रिसेप्शन की तैयारी में।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हनीमून से वापस आ गए हैं। शादी के बाद से ही दोनों की शादी और हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच उनके भारत वापस आने की तस्वीर भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार को ही दिल्ली आए हैं और आते ही पार्टी की तैयारियों में जुट गए हैं। virushka_folyf नाम के इंस्टाग्राम पेज पर दोनों की तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें विराट और अनुष्का साथ में घर वालों से बाते करते नजर आ रहे हैं। और दोनों ही साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।
दोनों विराट की बड़ी बहन भावना से बात करते दिख रहे हैं। इस बातचीत की तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट और अनुष्का कितने खुश दिख रहे हैंं।
बता दें कि कोहली और अनुष्का की शादी की दो ग्रांड रिसेप्शन पार्टियां होनी हैं। पहली पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली में होगी और दूसरी 26 दिसंबर को मुंबई में होनी है। इसकी तैयारियां भी चल रही है। माना जा रहा है कि विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट की बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती।