बिक्रमगंज में आरएसएस व भाजपा ने मनाया हिन्दू नव वर्ष

sila1

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में हिन्दू नव वर्ष का उत्सव मनाया गया। जिसमे आरएसएस के इन्द्रेश कुमार और भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान इन्द्रेश कुमार ने कहा की भारत में सैकड़ो राम मंदिर है, लेकिन राम जन्मस्थान पुरे भारत ही नही बल्कि विश्व में एक है। उन्होंने इशारों में राजनितिक दलों की राम मंदिर की राजनीत पर कहा की नेता कम से कम जानकारी के बाद ही कोई बात कहे। उन्होंने कहा की आज से जितने मुस्लिम शासको ने समाज के लिए कोई समाजिक कार्य नहीं किया, बल्कि सभी को गुमराह किया है।

कोई मुसलमान शासक कोई कालेज, कोई अस्पताल नही बनाया, बल्कि गरीबो को अनपढ़-गवार बनाया। ताकि गुलाम रखने में आसानी हो। विदेशी अक्रान्ताओ का इतिहास भारत का इतिहास नहीं हो सकता। जिन लोगो ने इस तरह की बात कह कर अपनी अज्ञानता को जाहिर की। उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश पर कहा की मामला रामजन्म भूमि की पक्ष में जब तिन जजों ने फैसला दी तो एक जज ने आपनी न्याय को बेच दिया और विवाद को उत्पन्न कर दी। उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट में कई मुस्लिम संघठनो ने आवेदन देकर कहा की इस विवाद को बाबरी मस्जिद बनाम राम जन्म भूमि नहीं बल्कि विवादित ढचा रखा जाए। क्योकि मस्जिद किसी की नाम पर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा की अयोध्या रामजन्म भूमि की खुदाई महान मुस्लिम भू वर्ग शास्त्री के देख-रेख में हुई। उसमे भी रामजन्म के अवशेस मिले।

इस विवाद को हल के लिए कई लोग आगे आये लेकिन अभी तक कोई हल नही निकाला |अयोध्या में रामजन्म भूमि पर राम मंदिर ही बनेगा। जब उनसे पूछा गया की उप चुनाव में भाजपा की हार पर तो उन्होंने कहा की ये भाजपा से पूछ ले। यूपी के मुख्यमंत्री योगी को अमित शाह के बुलावे पर क्या मुख्यमंत्री बदले जा सकते है तो उन्होंने पत्रकारों पर कहा की खबर झूठी है और आपकी सवाल शैतान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *