बरेली को चढ़ा चुनावी बुखार
तहसीलों से लेकर शहर तक हो रही है चुनावी चर्चाएं.शहर में सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत ,जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं ,पार्षद प्रत्याशी भी नारे लगाते हुए रैलियां निकाल रहे हैं। बड़े बड़े वादे किये जा रहे हैं ,जनता से बरेली में इन दिनों सियासी बुखार सिर चढ़कर कर बोलने लगा है। देहात से लेकर शहर तक हर तरफ निकाय चुनावों की ही चर्चाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा शहर में हलचल देखने को मिल रही है। इसके अलावा पार्षदी का चुनाव लड़ रहे सपा और भाजपा के प्रत्याशी रात दिन एक किए हुए हैं।
बरेली शहर में इन दिनों ज्यादा गलियां सपा और भाजपा के झंडों से पटी पड़ी हैं। मुस्लिम बस्तियों में जहां सपा के झंडे लहरा रहे हैं वहीं हिन्दू आबादी में सपा और भाजपा दोनों ही पार्टियों के झंडे लगे हुए हैं। सपा से जहां डा. आईएस तोमर जहां तीसरी बार मेयर की कुर्सी की तरफ बढ़ रहे हैं वहीं भाजपा के मेयर प्रत्याशी डा. उमेश गौतम पहली बार मेयर के लिए भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वार्डों में भी दोनों ही पार्टियों के नेता धूम मचाए हुए हैं। रविवार को छुSी वाले दिन भर चुनावी चकल्लस चलती रही।
सबसे ज्यादा शहर में हलचल देखने को मिल रही है। इसके अलावा पार्षदी का चुनाव लड़ रहे सपा और भाजपा के प्रत्याशी रात दिन एक किए हुए हैं। बरेली शहर में इन दिनों ज्यादा गलियां सपा और भाजपा के झंडों से पटी पड़ी हैं। मुस्लिम बस्तियों में जहां सपा के झंडे लहरा रहे हैं वहीं हिन्दू आबादी में सपा और भाजपा दोनों ही पार्टियों के झंडे लगे हुए हैं।